पांचवा दिन- मां स्कंदमाता

सिंहासनगता नित्यं पद्माञ्चित करद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥
आज नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। आज के दिन मां के मंत्र और महाउपाय करने से देवी का आशीर्वाद मिलता है, उनकी कृपा से सारे काम बन जाते हैं।