होली पर रंग खेलने से पहले
होली पर रंग खेलने से पहले भगवान को जरूर गुलाल अर्पित करें और उसके बाद स्वयं रंग खेलें। मां लक्ष्मी और मां दुर्गा जी को लाल रंग का गुलाल लगाएं। भगवान श्री कृष्ण को नीला रंग लगाएं। भगवान विष्णु और प्रभु श्रीराम को पीला रंग अर्पित करें। भगवान शंकर और देवी सरस्वती जी को गुलाबी रंग लगाएं।