Whatsapp call Now
बसंत पंचमी के दिन

बसंत पंचमी के दिन दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन जरूरतमंद बच्चों को पेंसिल, किताबें, नोटबुक आदि का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से माता सरस्वती का आशीर्वाद मिलता है और करियर में उन्नति मिलती है।

माता सरस्वती की पूजा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा करने से पढ़ाई में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। इसके साथ ही पूजा में पीले रंग के फूल, मोदक और मीठे चावल चढ़ाना शुभ माना जाता है। यह छोटा सा उपाय आपके बुद्धि और ज्ञान को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

नकारात्मक ऊर्जा

घर को गंदगी और अव्यवस्था से बचाएं। मुख्य रूप से कोने और बंद स्थानों को साफ करें, क्योंकि यहां नकारात्मक ऊर्जा जमा हो सकती है। समय-समय पर घर में कपूर और गूगल का धुआं करें।

रसोई को हमेशा

रसोई को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में बनवाएं। रसोई में गैस चूल्हा और पानी का स्थान एक साथ न रखें, क्योंकि अग्नि और जल के टकराव से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है।

शनि महाराज को

शनिवार के दिन शनि महाराज को नीले रंग का अपराजिता फूल चढ़ाएं और काले रंग की बाती और तिल के तेल से दीप जलाएं। साथ ही शनिवार के दिन महाराज दशरथ का लिखा शनि स्तोत्र पढ़ें। शमी का वृक्ष घर में लगाएं और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। इससे न सिर्फ आपके घर का वास्तुदोष दूर होगा बल्कि शनिदेव की कृपा भी बनी रहेगी।

गणेश की मूर्ति लाते समय

वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान गणेश की मूर्ति लाते समय इस बात का ध्यान रखें कि उनकी नाक किस ओर हो। भगवान गणेश की बायीं ओर मुड़ी हुई नाक वाली मूर्ति खरीदें। ऐसी मूर्ति स्थापित करने से सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही आप गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणेश की धातु की मूर्ति भी स्थापित कर सकते हैं। आप अपने घर में सोने, चांदी या पीतल से बनी भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर सकते हैं। अगर आप घर पर भगवान गणेश की लकड़ी की मूर्ति लाना चाहते हैं तो पीपल, आम या नीम की लकड़ी की मूर्ति चुनें।

पुखराज रत्न

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु राशि और मीन राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं और पुखराज रत्न का संबंध भी बृहस्पति ग्रह से होता है। अगर इन दो राशि पुखराज रत्न धारण करता है तो उसका जीवन खुशहाल और सुख-समृद्धि से भरी रहती है। ऐसे तो पुखराज धनु और मीन राशि के अलावा मेष, कर्क, वृश्चिक और सिंह राशि के लोगों को भी उच्च मुकाम हासिल करवाता है।

मनी प्लांट और बांस के पौधे

घर में तुलसी, मनी प्लांट और बांस के पौधे रखें। ये पौधे न केवल सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं, बल्कि वायु को भी शुद्ध करते हैं। सूखे या मुरझाए पौधों को तुरंत हटा दें।

कुंडली में सूर्य एवं शनि की स्थिति

आपकी कुंडली में सूर्य एवं शनि की स्थिति खराब है तो आप इस शुभ मौके पर गुड़, तिल जरूर दान में दें। इससे इनकी स्थिति कुंडली में ठीक होगी। आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। धन की प्राप्ति होगी। आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती है तो आप काले तिल का दान किसी गरीब या ब्राह्मण को जरूर करें। इससे आपको शनि देवता का आशीर्वाद मिलेगा।

घी दान में दें

आप इस दिन घी दान में दें। इससे श्रेष्ठ फल प्राप्त होता है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। शरीर निरोगी रहता है। किसी भी गरीब व्यक्ति को आप 7 तरह के अनाज दान करें। मां अन्नपूर्णा आपसे खुश होकर अपना आशीर्वाद देंगी। घर में अन्न की कमी नहीं होगी।

Vasant Panchami 2025: Do these 5 remedies on Basant Panchami This Week’s Predictions – 27 Jan. – 02 Feb. 2025 5 Vastu tips to bring happiness, peace and positive energy in the house This Week’s Predictions – 20 Jan. – 26 Jan. 2025 Financial Horoscope 2025 – Astrologer Rahul Shastri