पीपल के पत्ते पर
पीपल के पत्ते पर राम लिखें और उस पर कुछ मीठा रखकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं। ऐसा करने से धन लाभ होता है। इसके अलावा भगवान शिव को रोजाना सुबह चावल और बिल्व पत्र चढ़ाएं।
पीपल के पत्ते पर राम लिखें और उस पर कुछ मीठा रखकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं। ऐसा करने से धन लाभ होता है। इसके अलावा भगवान शिव को रोजाना सुबह चावल और बिल्व पत्र चढ़ाएं।
ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जप करते हुए सूर्य को प्रणाम करें और सूर्य देव को जल चढ़ाएं। उगते हुए सूर्य को प्रणाम करने से और उनके दर्शन से हमारे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हमारे कारोबार में सफलता प्राप्त होती है। प्रातः काल उठकर सूर्यदेव को नमन करना स्वास्थ्य के लिये भी लाभकारी होता है।
भगवान गणेश को विघ्न हर्ता (बाधाओं को खत्म करने वाला) के रूप में जाना जाता है, इसलिए गणेश जी के बीज मंत्र का जाप करने से नौकरी या आपके पेशेवर जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने और उसमे सफलता लाने में मदद मिलेगी।
होली पर रंग खेलने से पहले भगवान को जरूर गुलाल अर्पित करें और उसके बाद स्वयं रंग खेलें। मां लक्ष्मी और मां दुर्गा जी को लाल रंग का गुलाल लगाएं। भगवान श्री कृष्ण को नीला रंग लगाएं। भगवान विष्णु और प्रभु श्रीराम को पीला रंग अर्पित करें। भगवान शंकर और देवी सरस्वती जी को गुलाबी रंग लगाएं।
होली पर सफेद रंग के कपड़े पहनकर होली खेलना बहुत शुभ माना जाता है। यह रंग चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है और चंद्रमा को शीतलता का प्रतीक माना जाता है जो हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। वास्तु के हिसाब से सफेद रंग के कपड़े पहनकर होली खेलने से आपके जीवन में सुख शांति बढ़ती है।
होली पर्व के दिन घर के मुख्य द्वार पर हल्का गुलाल डाल देना चाहिए और दो मुखी दीपक जलाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं और आय में वृद्धि के मार्ग खुल जाता है। इस उपाय को करने से व्यापार में भी वृद्धि होती है।
होलिका की राख को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती है। किसी शुभ कार्य को करने के लिए जा रहे हैं, तो होलिका की राख का टीका लगा लेना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से उस कार्य में सफलता मिलती है।
पांच गुलाब के खिले हुए फूलों को गायत्री मंत्र पढ़ते हुए सफ़ेद कपडे में बांध दीजिए और इसे नदी में प्रवाहित कर दीजिये जल्दी ही आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर के ईशान कोण में नियमित रूप से गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा करने से निगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है। इसके अलावा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है।
रुद्राक्ष सामान्य बीमारियों में लाभ देता है यह बात तो सभी जानते हैं, लेकिन यह लाइलाज रोगों से भी रक्षा करता है। रुद्राक्ष की माला हमेशा गले में धारण करने से कैंसर जैसे जानलेवा रोग से भी बचा जा सकता है।