सुखी वैवाहिक जीवन के लिए
अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा में बेडरूम बनाएं। बेड कभी भी बीम के नीचे ना हो। साथ ही बेडरूम में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा में बेडरूम बनाएं। बेड कभी भी बीम के नीचे ना हो। साथ ही बेडरूम में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
करियर और बिजनेस में कामयाबी पाने के लिए रोज 31 बार गायत्री मंत्र या फिर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से करियर में आ रही सभी परेशानी दूर होगी। साथ ही घर में उड़ते हनुमान जी की तस्वीर लगाएं। ऐसा करने से नौकरी और बिजनेस में तरक्की मिलेगी। और बैंक बैलेंस में भी बढ़ोतरी होगी।
वास्तु के अनुसार घर में जालों का होना वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इससे व्यापार में हानि होती है। परिवार की सुख समृद्धि में कमी आने लगती है। किसी काम को करने में मन नहीं लगता। घर में बनने वाले मकड़ी के जाले तुरंत हटा दें।
व्रत व उपवास में दान करने की प्रथा होती है। लेकिन शुक्रवार के दिन दान करते समय ध्यान रखें कि इस दिन चीनी दान न करें। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन चीनी दान करने से शुक्र कमजोर होता है और शुक्र को भौतिक सुखों का स्वामी माना जाता है। शुक्र के नाराज होने से भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है।
समस्याओं को दूर करने के लिए 21 सुखी हुई लाल मिर्चे के बीज डालें और इसको रात में सोने के पहले अपने सिराहने रख लें तथा अगले दिन इसको अपने सिर के ऊपर से सात बार घुमा कर इस पानी को अपने घर से बाहर फेंक दें।
भगवान शिव जी का नटराज रूप उनके तांडव को दर्शाता है और तांडव विनाश का प्रतीक है, क्योंकि जब भगवान शिव जी को क्रोध आता है तो वे तांडव करते हैं, इसलिए घर में नटराज की मूर्ति कभी ना रखे। इससे घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव होने की स्थिति पैदा हो सकती है। इसे घर में रखना अशुभ माना जाता है।
घर में लंबे समय से पड़ी बंद घड़ी को घर से बाहर फेंक दें। हमेशा याद रखे सही टाइम वाली घड़ी ही दीवारों पर लगाएं। मान्यता है कि बंद घड़ी का इस्तेमाल करने से दुर्भाग्य बढ़ता है।
वास्तु के अनुसार नए साल के कैलेंडर को घर की उत्तर पश्चिम या पूर्वी दीवार पर लगाएं। कैलेंडर को कभी भूलकर भी दक्षिण दिशा में न लगाएं। ऐसा करने से घर के मुखिया की सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है।
नए साल के मौके पर घर में तुलसी, शमी, जेड और बैंबू के पौधे लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे सुख-सौभाग्य बढ़ता है, लेकिन घर में कैक्टस जैसे कांटेदार पौधों को लगाने से हमेशा बचें।
घर में नए साल का कैलेंडर लगाने से पहले पुराना कैलेंडर हटा दें। इसके बाद ही दीवार पर 2024 का नया कैलेंडर लगाए। वास्तु के अनुसार घर में पुराना कैलेंडर लगा रहने से आपकी तरक्की और जीवन पर इसका असर पड़ता है।