Whatsapp call Now
भगवान शिव की विशेष कृपा

सोमवार को गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराना अत्यंत पुण्यकारी होता है। भगवान शिव को अन्नदान अत्यंत प्रिय है, इससे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

सरसों के तेल का दीपक

शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की प्रतिमा पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और तेल का दान करें। इससे शनि के प्रकोप से मुक्ति मिलती है।

गणपति जी का ये मंत्र

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

यदि आप भगवान गणेश को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो गणपति जी का ये मंत्र सबसे सरल और प्रभावशाली माना जाता है। ये मंत्र जितना सरल है उतना ही प्रभावशाली भी माना जाता है।

पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं

शनिवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। इसके बाद उसकी सात बार परिक्रमा करें और सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ पर दीपक जलाने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

धन संबंधी हर समस्या से छुटकारा

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। ।

शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से धन संबंधी हर समस्या से छुटकारा मिल जाता है और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा जातक के ऊपर बनी रहती हैं। इसके साथ ही कर्ज से छुटकारा मिल जाता है।

 

विष्णु चालीसा

गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा या विष्णु नाम सहस्रनाम का पाठ करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और आप प्रगति के पथ पर चलते हैं। कुश के आसन पर बैठकर विष्णु चालीसा या विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पाठ पूरा होने के बाद भगवान को कोई पीली मिठाई का भोग लगाएं।

सत्यनारायण व्रत कथा

कुंडली में गुरु की स्थिति को बेहतर करने के लिए गुरुवार के दिन किसी को उधार देते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। बृहस्पति खराब है और पैसे के लेन-देन के परिणामस्वरूप वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप गुरुवार का व्रत रखते हैं तो इस दिन सत्यनारायण व्रत कथा अवश्य सुन सकते हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी पर

भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी और मोर पंख अति प्रिय है। वास्तु शास्त्रों की मानें तो घर पर बांसुरी और मोर पंख रखने से दुख और दरिद्रता दूर होती है। अतः कृष्ण जन्माष्टमी पर बांसुरी और मोर पंख जरूर घर लाएं। इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी

श्री कृष्ण भगवान के जन्म को जन्माष्टमी के रूप में देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लड्डू गोपाल का अपने घर में आगमन कराना भी शुभ माना जाता है। लोग इस दिन अपने घरों में लड्डू गोपाल की पूजा करते हैं। उनको सजाते हैं। भोग लगाते हैं। 2024 में 26 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पड़ रही है।

भगवान सूर्य देव

रविवार के दिन तांबे से बनी चीजों को नहीं बेचना चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है और भगवान सूर्य देव नाराज होते हैं। इसके अलावा धन की कमी का सामना करना पड़ता है।

Vasant Panchami 2025: Do these 5 remedies on Basant Panchami This Week’s Predictions – 27 Jan. – 02 Feb. 2025 5 Vastu tips to bring happiness, peace and positive energy in the house This Week’s Predictions – 20 Jan. – 26 Jan. 2025 Financial Horoscope 2025 – Astrologer Rahul Shastri