Whatsapp call Now
जीवन में सुख-समृद्धि

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधों को घर की दक्षिण दिशा में रखना फायदेमंद होता है। घर की दक्षिण दिशा में आप नीम, नारियल, चमेली, एलोवेरा या मनी प्लांट लगा सकते हैं। इस पेड़ या पौधे को दक्षिण दिशा में लगाने से धन लाभ होता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इस पौधे को दक्षिण दिशा में रखने से पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

शुक्र को करें मजबूत

शुक्र को मजबूत करने के लिए कपड़ों में सुगंधित इत्र लगाएं। दो असली मोती लेकर उनमें से एक को पानी में बहा दें। दूसरे को अपने पास संभाल कर रख लें। गाय को ज्वार का चारा खिलाना चाहिए और शुक्रवार के दिन खाने में खटाई का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

कौड़ी के हैं चमत्कारिक फायदे

वाहन को बुरी नजर से बचाने के लिए कौड़ी को वाहन में सफेद या काले धागे में बाँध कर लटका दें। घर में आर्थिक सम्पन्नता के लिए इसे अपने धन स्थान पर रखे अथवा घर की उत्तर दिशा में लटका सकते है। यह ध्यान रखे कि कौड़ी हमेशा तीन या पांच या फिर नौ की संख्या में ही प्रयोग में लानी चाहिए।

श्रीकृष्ण जी के बताए वास्तु नियम

वास्तु के दृष्टिकोण से घर में पांच चीजों का होना बेहद शुभ माना जाता है। इन पांच चीजों के होने से घर और राज्य में सुख-संपन्नता बनी रहती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का भी वास होता है। भगवान श्रीकृष्ण का कहना है कि जहाँ पंचतत्व हैं- धूप, दीप, पुष्य गंध और नैवैद्य। वहाँ वास्तु दोष की समस्या कोसों दूर रहती है।

जल्दी नौकरी मिलने का उपाय

अधिकतर लोग इसी समस्या से ग्रस्त हैं कि नौकरी नहीं मिल रही। मिल गई तो उसमें स्थिरता नहीं है। इसके लिए यहां कुछ अचूक उपाय जानिए। पहला तो प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़े। दूसरा किसी महत्वपूर्ण कार्य से बाहर जा रहे हैं तो प्रातः काल तीन इलायची दाएं हाथ की मुट्ठी में रखें और श्रीं श्रीं बोलें और फिर उसे खालें, खाने के बाद बाहर जाएं या चुटकी भर हींग अपने ऊपर से वार कर उत्तर दिशा में फेंक दें।

गाय की सेवा करें

हिंदू धर्म में गाय को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में यदि आप रविवार के दिन गाय को घी लगी हुई रोटी खिलाएं, तो सभी देवी देवता की कृपा आपके ऊपर बनी रह सकती हैं।

Vasant Panchami 2025: Do these 5 remedies on Basant Panchami This Week’s Predictions – 27 Jan. – 02 Feb. 2025 5 Vastu tips to bring happiness, peace and positive energy in the house This Week’s Predictions – 20 Jan. – 26 Jan. 2025 Financial Horoscope 2025 – Astrologer Rahul Shastri