Whatsapp call Now
शनि मंत्र का जाप

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी साबित होता है। शनि मंत्र का जाप करने से शनि देव काफी प्रसन्न होते हैं और जीवन में चल रही विपत्ति से छुटकारा दिलाते हैं।

गुरु पूर्णिमा

गुरु पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है. भोजन वस्त्र और धन का दान करने से विशेष लाभ मिलता है। साथ ही पशु-पक्षियों को भोजन कराने से भी अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। सनातन धर्म में सर्वप्रथम गुरु माता-पिता हैं।

गुरु पूर्णिमा के दिन

वृषभ राशि के लोगों यदि गुरु पूर्णिमा के दिन सफ़ेद चीजों का दान करते हैं और सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं तो उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप इस दिन अपने गुरु को सफेद या सिल्वर रंग के कपड़े उपहार में दें। इस उपाय से आपके जीवन की समस्याएं दूर होती हैं और खुशहाली बनी रहती है।

मोदक का भोग लगाने से

गणेश जी का एक दांत परशुराम जी से युद्ध करते समय टूट गया था। इससे उन्हें कुछ भी खाने में समस्या होती है क्योंकि उन्हें उसे चबाना पड़ता है। गणेश जी को मोदक बहुत ही प्रिय है क्योंकि उसे आसानी से निगला जा सकता है। बुधवार को उन्हें मोदक का भोग लगाने से हर तरह के आर्थिक अभाव से छुटकारा मिलता है। बैंक बैलेंस बढ़ने लगता है और निवेश किए धन में लाभ होता है।

भगवान विष्णु जी

गुरुवार यानी बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित किया गया है। इस दिन विष्णु जी की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं सुख समृद्धि और मनचाही मनोकामना पूरी करते हैं।

सफेद रंग का वस्त्र धारण करें

शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद साफ-सफेद रंग का वस्त्र धारण करें। इसके बाद मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें और उन्हें कमल का फूल अर्पित करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। शुक्रवार का दिन सफेद रंग से संबंधित होता है इसलिए इस दिन ज्यादा से ज्यादा इस रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

परिवार में हमेशा क्लेश

यदि परिवार में हमेशा क्लेश रहता है, तो ऐसे में आपको हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इस मंत्र के प्रभाव से लोगों के जीवन में सुख एवं शांति आ सकती है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

अगर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा करें। इसके साथ ही तुलसी की जड़ को गंगाजल से धोकर पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा माना जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

तरक्की पाने के लिए

शुक्रवार के दिन विधि-विधान से श्रीयंत्र की पूजा करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। शुक्रवार के दिन आप मां लक्ष्मी को मोगरे का इत्र अर्पित करें। काम में तरक्की पाने के लिए गुलाब का इत्र चढ़ाएं। देवी लक्ष्मी के सामने कावड़े का इत्र चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है। चंदन का इत्र चढ़ाने से भाग्य में वृद्धि होती है। घर में रोजाना इत्र रखने से काम और व्यापार में वृद्धि होती है।

श्री गणेशाय नमः

गणपति को बुधवार के दिन दूर्वा चढ़ाते समय ‘श्री गणेशाय नमः दूर्वांकुरण समर्पयामि’ मंत्र का जाप जरूर करें। इसके बाद ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र या संकटनाश गणेश स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है इससे धन संबंधी परेशानी दूर होती है।

Vasant Panchami 2025: Do these 5 remedies on Basant Panchami This Week’s Predictions – 27 Jan. – 02 Feb. 2025 5 Vastu tips to bring happiness, peace and positive energy in the house This Week’s Predictions – 20 Jan. – 26 Jan. 2025 Financial Horoscope 2025 – Astrologer Rahul Shastri