सोमवार के दिन क्या खरीदना शुभ है?
सोमवार का दिन शिव जी के अलावा चंद्रमा को भी समर्पित होता है। शीतलता और शांति का प्रतीक चंद्रमा को सफेद रंग बहुत पसंद है। मान्यता है कि सोमवार को सफेद रंग की वस्तुओं की खरीदारी शुभ होती है। चावल का रंग भी सफेद होता है। इसलिए सोमवार को चावल खरीदना शुभ होता है। इसके साथ सोमवार को सफेद कपड़े शरीर पर धारण करने से शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।